(शम्स तबरेज़)
रुदौली, अयोध्या। रूदौली की प्रतिष्ठत कंपनी ने भारतीय प्रदर्शनी एवं इवेंट उद्योग में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत एग्ज़िकॉन समूह के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रमोटर एम. क्यू. सैयद अपनी ही लिस्टेड कंपनी Exhicon Events Media Solutions Limited में लगभग ₹24 करोड़ (₹23.95 करोड़) का निवेश करेंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को आयोजित बैठक में ₹479 प्रति शेयर/वारंट की दर से 5,00,000 इक्विटी शेयर/वारंट के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट को मंजूरी प्रदान कर दी।
यह निवेश किसी बाहरी निवेशक का नहीं, बल्कि स्वयं प्रमोटर द्वारा अपनी व्यक्तिगत पूंजी से किया जा रहा है। उद्योग जगत में इसे कंपनी के भविष्य, विकास रणनीति और दीर्घकालिक संभावनाओं में प्रमोटर के मजबूत विश्वास के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
1997 में एग्ज़िकॉन समूह की स्थापना करने वाले एम. क्यू. सैयद ने कंपनी को एक एकीकृत प्रदर्शनी एवं इवेंट सेवा प्रदाता के रूप में विकसित किया। आज एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड भारत की पहली 360-डिग्री इंटीग्रेटेड एग्जीबिशन एवं इवेंट सर्विसेज कंपनी है, जो की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है , एग्ज़िकॉन प्रदर्शनी, इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, डिज़ाइन एवं बिल्ड तथा Venue as a Service (VaaS) सहित व्यापक सेवाएँ प्रदान करती है।
SEBI (ICDR) Regulations के अनुरूप निर्धारित मूल्य पर प्रस्तावित यह निवेश कंपनी की पूंजी संरचना को और मजबूत करेगा तथा प्रदर्शनी और कन्वेंशन क्षेत्र में तेजी से उभर रहे अवसरों का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त वित्तीय क्षमता उपलब्ध कराएगा।
बोर्ड की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव नियामकीय एवं शेयरधारक अनुमोदनों सहित आवश्यक प्रक्रियाओं के अधीन आगे बढ़ेगा।





