आसिफ निजाम
लखनऊ, 18 अगस्त 2026।
एक बेहतर परिसर की शुरुआत सम्मान से होती है। इसी संदेश के साथ टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय एवं टी.एस. मिश्रा लॉ स्कूल द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 12 से 18 अगस्त 2026 तक *एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह 2026 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
सप्ताहभर चले इस अभियान में विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा एंटी-रैगिंग विषयक नुक्कड़ नाटक जैसी रचनात्मक एवं जागरूकता-परक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि रैगिंग के विरुद्ध एक सशक्त सामूहिक आवाज भी बुलंद की।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष एवं टी.एस. मिश्रा लॉ स्कूल के डीन प्रो. डॉ. सी.पी. सिंह के मार्गदर्शन तथा सह-अध्यक्ष डॉ. शिप्रा मिश्रा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक देवांग पाण्डेय, डॉ. ऋषव कुमार, छवि मिश्रा, क्षितिज कुमार एवं श्रद्धा शुक्ला रहे।
प्रतिभा और जागरूकता के विजेता
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता
प्रथम – आनंदिता ।
द्वितीय – आर्यवर्त तिवारी।
तृतीय – दृष्टि सिंह।
क्विज प्रतियोगिता
प्रथम – शगुन त्रिपाठी ।
द्वितीय – आर्यन कुमार।
तृतीय – आनंदिता।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
प्रथम – आर्यवर्त तिवारी।
द्वितीय – सागरिका।
तृतीय – शिवानी।
नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने रैगिंग के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को सोचने, समझने और बदलाव का हिस्सा बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि रैगिंग परंपरा नहीं, प्रताड़ना है; और सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग ही एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण की पहचान है।
रैगिंग को कहें ना — सम्मान, मित्रता और समानता को कहें हाँ।
टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय एवं टी.एस. मिश्रा लॉ स्कूल ने रैगिंग-मुक्त, सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक परिसर के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।






