HomeUncategorizedदिनदहाड़े आबादीवाले इलाके में अज्ञात शूटरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से मारा...

दिनदहाड़े आबादीवाले इलाके में अज्ञात शूटरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से मारा गया मुख्तार अंसारी का एक और गुर्गा

बाराबंकी 13 फरवरी, 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीब जनपद बाराबंकी में आज शुक्रवार को बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली बौंछार करके हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे करीब 10 गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना बाराबंकी कोतवाली इलाके की बताई जा रही है। शोएब उर्फ बॉबी बाराबंकी से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि शोएब उर्फ बॉबी विधायक कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी का शूटर था और उस पर अन्य जघन्न अपराधों के आरोपों के अतिरिक्त बहुचर्चित जेलर हत्याकांड में आरोपी होने का भी आरोप था।
वर्तमान में शोएब किदवई उर्फ बॉबी अधिवक्ता था एवं पूर्व में अपने और अपने आका की सहायता से एक बार जनपद बाराबंकी में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भी चुना जा चुका था।
अक्सर शोएब का नाम आपराधिक संलिप्तता में प्रकाश में आता रहता था।
वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular