HomeUncategorizedईसाई धर्मगुरु "सी.एन.आई. बिशप" ने स्वयं के लाभ हेतु पैदा करवाया धार्मिक...

ईसाई धर्मगुरु “सी.एन.आई. बिशप” ने स्वयं के लाभ हेतु पैदा करवाया धार्मिक संपत्ति को लेकर विवाद : अयोध्या

वर्ल्ड न्यूज नेशंस संवाददाता, अयोध्या। दिनांक 08.03.2026 को सी.एन.आई.(चर्च आफ नॉर्थ इंडिया) अयोध्या (फैजाबाद) में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल पर चर्च में सोची समझी योजनाबद्ध साजिश के तहत हमला हुआ। उसके फलस्वरूप हुई मार पीट के लिए जिम्मेदार पास्टरेट कमेटी (जिसे बिशप मॉरिस एडगर दान ने सी.एन.आई. (चर्च आफ नॉर्थ इंडिया) कांस्टीट्यूशन के विरुद्ध नियुक्त किया है) को बिशप दान का पूरा मौन समर्थन प्राप्त है।
यह सच्चाई बिशप दान के साथ मोबाइल पर हुई एक ईसाई अनुयायि की वार्ता से सिद्ध हुआ। सूत्रों द्वारा बताया गया कि धर्मगुरु बिशप दान और एक प्रतिष्ठि ईसाई अनुयायि की बात चीत का ऑडियो रिकॉर्ड हुआ है जिसे ईसाई समुदाय की जानकारी हेतु शेयर किया जाएगा।
ग़ौर तलब हो कि बिशप दान ने अपने द्वारा की गई बात चीत में लोगों के निचली जाति से अपना धर्म परिवर्तन कर इसाई धर्म अपनाने और संपत्ति हेतु झगड़ा झंझट करने का उल्लेख किया गया है।
पूर्व में उत्तर प्रदेश में सी.एन.आई. की संपत्ति किसी अधिकार प्राप्त न होने पर भी अनेक धर्म गुरुओं की सहमति से अपने लाभ हेतु बिकवाई जा चुकी है जिसपर अदालतों में वाद भी विचाराधीन हैं।
अयोध्या जनपद में भी पूर्व में ईसाई संपत्ति संबंधी अनेक वाद उजागर हुए हैं पर इस बार मामला हद से आगे बढ़ गया। ईसाई धर्म को मानने वाले सदैव रविवार को अपनी पूजा अर्चना हेतु अपने धर्म के मंदिर में एकत्र होते हैं। ईसाई धर्म मंदिर को “गिरजा घर” कहते हैं। ऐसा ही हुआ गत रविवार 08.03.2026 को जब सारे ईसाई धर्म के लोग पूजा अर्चना करने “गिरजा घर” में एकत्र हुए। इसी काल के दौरान “गिरजा घर” के अंदर ईसाई एक गुट जो बिशप मॉरिस एडगर दान समर्थित है जिसको उनके द्वारा सी.एन.आई. (चर्च आफ नॉर्थ इंडिया) कांस्टीट्यूशन के विरुद्ध नियुक्त किया है जो चर्च आफ नॉर्थ इंडिया अयोध्या की संपत्ति को बिशप दान के इशारे पर उनके व अपने निजी स्वार्थ हेतु कब्जा कर बेच बाच कर निस्तारित करना चाहता है ने अपने कुछ अज्ञात साथियों को “गिरजा घर” के अंदर प्रवेश करवा कर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल पर हमला करवा दिया। हमले में प्रिंसिपल और अन्य के साथ अभद्रता के अतिरिक्त हाथापाई की भी घटना घटित हुई। मौके पर पुलिस बल ने पहुंच कर घटना पर नियंत्रण पाया।

मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल का पक्ष वो पक्ष है जो विगत कई समय से द्वितीय अनधिकृत उनपर हमला करने वाले पक्ष को अपनी मन मानी नहीं करने दे रहा है जिस कारण उपरोक्त घटना घटित हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular